फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसने पर मजबूर कर देंगे नौकरी जाने के ये 7 कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का जाना दुखद होता है। लेकिन हमेशा ऐसा हो, ये भी ज़रूरी नहीं। कई बार ऐसा होता है कि जिस कारण से नौकरी से निकाला गया होता है, उस पर दफ़्तर से बाहर निकलते ही आपकी हंसी छूट जाती है।
विज्ञापन


बीबीसी कैपिटल ने यही सवाल क्योरा वेबसाइट से पूछा कि कर्मचारियों के नौकरी जाने के सबसे हैरान करने वाले 'फ़नी' कारण क्या-क्या रहे हैं।

स्वाद-स्वाद में नौकरी गई

विराली मोदी को पहली नौकरी डंकिन डोनट में मिली। विराली ने बताया, "।।।लेेकिन मुझे दूसरे दिन ही नौकरी से निकाल दिया गया। कारण- मैंने कई डोनट खा लिए थे।"

वे आगे बताती हैं, "मैं वहां काम करने सीधे स्कूल से गई थी और खासी भूख लगी हुई थी। मैनेजर ने मुझसे कहा कि संयम से कुछ खा लेना। लेकिन मैं ख़ुद को रोक न पाई और 12 मंचकिंस डोनट खाने के बाद मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।"

2. रेस्तरां में फ़ूड फ़ाइट

पेट भरने के लिए ज़्यादा खाने के चलते नौकरी जानी एक बात है, लेकिन फूड फाइट एकदम दूसरा मसला है।

रविवार की एक सुबह डंकिन डोनट में ग्राहकों भी भीड़ थी।

कैंडी पेरलमान फिंक अपनी सबसे अच्छी दोस्त बारबारा के साथ डोनट में जेली भर रहीं थीं। तब दोनों की उम्र महज़ 15 साल थी।

फिंक बताती हैं, "वैसे तो हम अच्छे कर्मचारी थे। लेकिन उस दिन सुबह हमारा ध्यान भटक गया। मालिक जब ये देखने पहुंचा कि काम कैसा चल रहा है, तो उसने देखा कि हम क्रीम के साथ लड़ रहे हैं। डोनट स्टोर में पड़े थे और स्ट्राबेरी जैम हर जगह फैला हुआ था। हम सिर से पांव तक जैम से सने थे। हमें बाहर जाने का दरवाज़ा दिखा दिया गया।"

3. कोक में भीगे जनरल मैनेजर

मॉरात मॉरिसन का अनुभव तो और भी दिलचस्प है। फास्ट फूड रेस्तरां में काम करते हुए वे समय बचाने के लिए अपने साथी कर्मचारी तक सामान फेंक कर पहुंचाने लगे।

इरादा कम समय में ज्यादा ऑर्डर पूरा करने का था। पहले थोड़ी दूरी से समान फेंकना हुआ, कोई मुश्किल नहीं होने पर, दूरी से भी ऑर्डर के पैकेट एक दूसरे तक फेंकने लगे।

मॉरिसन बताते हैं, "मैंने आखिरी थ्रो जो किया वो कोक की एक बोतल थी, जो सीधे जनरल मैनेजर के चेहरे से जा टकराई। वो अचानक से रास्ते में आ गए थे, पर मैं हाथ से बोतल फेंक चुका था।"

वो बताते हैं, "कोक जीएम के चेहरे, शर्ट, कैश रजिस्टर, सीलिंग और फर्श सब जगह फैल गया था। दूसरे कर्मचारियों पर भी छींटे पड़े। काउंटर पर जो ऑर्डर के लिए खड़े थे, उन पर भी छींटे पड़े। सारे कर्मचारी सन्नाटे में आ गए और मेरी हंसी निकल गई। मुझे 30 सेकेंड के अंदर पीछे के रास्ते से बाहर कर दिया गया।"

4. कस्टमर की होशियारी महंगी पड़ी

कुछ नौकरियों के लिए हर किसी की पर्सनैलिटी मेल नहीं खाती। साइमन ब्राउन की बारमैन के तौर पर नौकरी महज़ तीन घंटे ही चली।

साइमन ब्राउन ने बताया, "बार में एक लड़का एक के बाद एक ऑर्डर दे रहा था। लेकिन ड्रिंक्स के पैसे कम दे रहा था। ये चार-पांच बार हुआ तो मुझे ग़ुस्सा आ गया।"

ब्राउन ग़ुस्से में उस लड़के के पास पहुंचे और कहा, "दोस्त, तुम्हें मालूम है कि तुम्हारी ड्रिंक्स की कीमत कितनी है?" इसके बाद ब्राउन ने कुछ सख्ती से, चुनिंदा गालियों के साथ, पूरे पैसे चुकाने को कहा।

ब्राउन कहते हैं, "मेरे कंधे पर एक हाथ महसूस हुआ और मेरे मैनेजर ने कहा कि शायद मैं इस नौकरी के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हूं।"

5. बढ़ा-चढ़ाकर बताया और फंसे

अपने बारे में बढ़ा चढ़ाकर बताने का भी नुकसान होता है। 17 साल के डेन स्मिथवास पेरिस हिल्टन होटल में टेबल साफ करते थे। एक साल बाद इंग्लैंड लौटने पर उन्होंने अपने शहर के एक होटल में नौकरी के लिए आवेदन दिया।

डेन स्मिथवास ने बताया, "उन्होंने जब मेरे सर्टिफिकेट में पेरिस के हिल्टन होटल का नाम देखा तो काफी प्रभावित हुए। लेकिन मैंने खुद को वेटर बताया था ताकि मेरी नौकरी की संभावना बढ़ जाए।"

लेकिन इससे स्मिथवास के लिए दूसरी तरह की मुश्किल खड़ी हो गई। दरअसल ये पूरी तरह एक रेस्तरां था जहां टेबल-टेबल पर खाने की प्लेट पहुंचानी होती थी।

और उन्हें पूरी तरह अनुभवी वेटर माना जा रहा था।

स्मिथवास ने बताया, "अगर आपने नॉर्मन विज़डम की फिल्म फिर मिस्टन बीन देखा हो, तो मेरी स्थिति वैसी ही थी।"

स्मिथवास के अनुसार, "प्लेटें ख़ासी गर्म थीं, मुझे हर ग्राहक के सामने प्लेट रखनी पड़ती थी। मैं हर बार प्लेट रखकर ठंडे पानी के नल की तरफ भागता। प्लेट ठीक से सामने भी नहीं रख पाता था। बाद में खाना परोसते वक्त भी कुछ चीजें प्लेट से बाहर जाकर गिरती थीं। रेस्तरां वालों को पता चल गया कि मैं वेटर नहीं हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं हिल्टन में क्या काम करता था।।।।जहां मेरा काम टेबल साफ करना भर था।"

स्मिथवास ने बताया, "उन्होंने बेहद विनम्रता से मुझे कहा कि आप इस काम के लायक नहीं हैं। आप घर जाएँ।"
विज्ञापन

6. ज्योतिष बना दुश्मन

कई बार वाकई किस्मत आपका साथ नहीं देती है। जेरोम चैंग ने बताया, "मेरी नियोक्ता ने सीधे मुझे जाने के लिए कह दिया...। वजह थी उनका ज्योतिषीय आकलन।"

7. तूफ़ान नौकरी निगल गया
2008 में अटलांटा में समुद्री तूफ़ान आया। डेविड डरहम जिस बिज़नेस में काम करते थे, वो जगह तबाह हो गई।

वो कहते हैं, "वो बस तूफ़ान नहीं था, बारिश भी थी। पूरी जगह में बारिश का पानी भर गया था। हमारा दफ्तर अंडरग्राउंड था। मैं जब अगले दिन रोजगार कार्यालय गया तो उन्होंने पूछा कि मेरी नौकरी जाने की वजह क्या थी। मैंने उन्हें बताया - 'टॉरनेडो।' वो दंग रह गए, उन्होंने पहली बार ऐसा कारण सुना था।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें