फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेजिटेबल्स एंड चना दाल कबाब

Mon, 17 Dec 2012 11:04 AM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

भिगोने का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 25-30 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
तीन चौथाई चना दाल कुछ मिनट तक पानी में भींगोएं, एक कप मैश्ड उबला आलू, आधा कप मैश किया उबला गाजर, आधा कप क्रश्ड मटर, एक चौथई कप धनिया के पत्ते, दो से तीन कटी हुई हरी मिर्च,  एक चौथाई कप सूखी ब्रेड का चूरा, एक ब्रेड का टुकड़ा, एक चम्मच कसा हुआ अदरक।

सीजनिंग
आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, आधा चम्मच चना मसाला, आधा चम्मच किचेन किंग मसाला, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच सूखा अमचूर, नमक स्वादानुसार,अच्छी तरह फ्राई करने के लिए तेल।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
बटर सैंडविच से सजाएं और टोमैटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें।


विधि
सबसे पहले चना दाल को नमक पानी में तब तक उबालें जब तक कि वह मुलायम न हो जाए। उसके बाद उसे छानकर अलग बर्तन में रखें।उसके बाद बची हुए सभी सामग्रियों को कटोरे में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर उसमें मसाला मिलाकर गूंद लें।मिश्रण को 16 भागों में बांटकर बॉल्स बनाएं और हथेली से चपटी कर लें। कबाब को फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें।अब कड़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें कबाब को तब तक फ्राई करें जब तक कि वह गोल्डेन ब्राउन न हो जाए। तलने के बाद उसे किचेन पेपर पर निकाल लें। अब उसे बटर सैंडविच से सजाएं और टोमाटो कैचप या हरी चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें