फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के नाश्ते में खाएंगे ये चीज तो बच जाएंगे डायबिटीज से

Sat, 05 Mar 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • फाइबर युक्त नाश्ता दूर करता है डायबटीज की संभावना
  • जानिए, किन चीजों में होता है ढेर सारा फाइबर
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायबिटीज-2 के खतरे से बचे रहने के लिए नाश्ते में दलिया का सेवन जरूर करें। एक अध्ययन के मुताबिक रोजाना फाइबर से भरपूर भोजन विशेषकर दलिया का सेवन करने से डायबिटीज-2 होने का खतरा पांच गुना कम हो जाता है।
विज्ञापन


नोर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस और लंदन के इंपीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। उन्होंने करीब आठ देशों के 41 हजार मरीजों के डेटा के आधार पर यह परिणाम निकाला।

‘डायबिटोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि रोजाना 26 ग्राम फाइबर ग्रहण करने से डायबिटीज-2 का खतरा 18 फीसदी कम हो जाता है। शोधकर्ता इसके लिए दलिया और भूरे रंग के चावल सबसे बेहतर बताते हैं। उनके मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलिया से होने वाला फायदा

- फोटो : getty images
एक बाउल कॉर्नफ्लेक्स में 0.3 ग्राम, अन्न और फलों का मिश्रण से तीन और सफेद ब्रेड की दो स्लाइस से सिर्फ 1.3 ग्राम फाइबर मिलता है। वहीं, दलिया शरीर को 3-4 ग्राम फाइबर की मात्रा देता है।

फाइबर से भरपूर नाश्ते का सेवन न सिर्फ डायबिटीज-2 का खतरा कम करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण, वजन कम करने और कैंसर के लिए जिम्मेदार अणुओं को भी शरीर से बाहर निकालता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें