फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 की उम्र में इन बातों का ख्याल रखना है बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले अपनी जमा-पूंजी को परखना जरूरी है- आप किन चीजों के मालिक हैं और आपकी कितनी देनदारियां हैं? इसके लिए कुछ चीजों पर गौर करना होगा, मसलन-बैंक खाता, स्टॉक या म्युचुअल फंड, फिक्स्ड डिपोजिट, मकान और ज्वैलरी जैसे कीमती सामान इत्यादि।
विज्ञापन


अब इस पूंजी में से अपनी देनदारियों को निकाल दें। इससे पता चल जाएगा कि वर्तमान में आपकी जमा-पूंजी कितनी है। अगर देनदारियां ज्यादा हैं, तो आपकी वास्तविक संपत्ति नेगेटिव में हैं और सचेत होकर इसे पॉजिटिव में बदलना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए।

कैसा है कॅरियर

अपने आपसे कुछ सवाल पूछें, जैसे- क्या आप अपनी जॉब को पसंद करते हैं? आपकी आमदनी कितनी है और इसमें कितनी बढ़ोत्तरी हुई है? क्या आपकी स्‍किल्स अप-टू-डेट हैं? आप अपनी सैलेरी में हर साल कितनी बढ़ोत्तरी चाहते हैं?

अगर आपके ज्यादातर जवाब सकारात्मक हैं, तो कॅरियर के लिहाज से आप सही दिशा में चल रहे हैं। कॅरियर को परखना इसलिए जरूरी है क्योंकि यही आपकी आमदनी का मुख्य जरिया है।

कितना है मेडिकल खर्च

आपके परिवार का मेडिकल खर्च कितना है? क्या आपके पास हेल्‍थ इंश्योरेंस है? मेडिकल बिल और अस्पताल में इलाज कराने का खर्च बेहद ज्यादा होता है। इसलिए आपको पहले से ही मेडिकल खर्च के लिए कुछ व्यवस्‍था रखनी चाहिए। हेल्‍थ इंश्योरेंस आपको फाइनेंशियल बोझ पड़ने से बचा सकता है।

आपात स्थिति के लिए

जरा सोचिए अगर नौकरी चली जाए, तो आमदनी का क्या होगा? घर कैसे चलेगा? अगर आप आपात स्थिति के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको एक एमरजेंसी फंड में कुछ रकम जमा करनी शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपको न केवल वित्तीय सहूलियत होगी, बल्कि मानसिक सुकून भी मिलेगा।

रिटायरमेंट की तैयारी

रिटायरमेंट के वक्त आपकी वित्तीय स्थिति ऐसी होनी चाहिए, ताकि आप बिना किसी तनाव के उस वक्त जिंदगी की सांझ का लुत्फ उठा सकें। रिटायरमेंट के लिए जरूरी वित्तीय आधार तैयार होने में वक्त लगता है। इसलिए अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें।





विज्ञापन

खुद को परखें जरा!

उम्र के 30वें पड़ाव पर वित्तीय स्थिति की पड़ताल जरूरी है, ताकि भविष्य की मजबूत बुनियाद तैयार की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें