फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में 'चाय का ब्रेक' इसलिए है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके बॉस यह मानते हैं कि काम के बीच में चाय का ब्रेक लेने से आपका समय खराब होता है तो आप उन्हें यह तर्क जरूर दें।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो दफ्तर में काम के दौरान चाय का ब्रेक लेने से न केवल मूड अच्छा होता है बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

यूनिलिवर फूड द्वारा करवाए गए इस शोध में माना गया है कि चाय बनाने और पीने की प्रक्रिया के दौरान मूड अच्छा होता है और रचनात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन

चाय का यह फायदा जानते हैं आप?

प्रमुख शोधकर्ता सुजैन इयेनथर के अनुसार, ''शोध के दौरान हमने पाया क‌ि चाय के ब्रेक के दौरान मूड तरोताजा होता है और इसके बाद हम काम में आने वाली समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते हैं। चाय के बनने और पीने के दौरान उसका अरोमा हमारे मूड को ताजा करता है।''

शोध में पाया गया क‌ि चाय में मौजूद कैफीन और थियेनाइन की थोड़ी मात्रा दिमाग से स्ट्रेस दूर करती है जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है।

शोध के दौरान 150 प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा गया। पहले समूह को पानी दिया गया और दूसरे को चाय काम के बीच में दी गई। पाया गया कि चाय पीने वाली प्रतिभागियों की कार्यक्षमता केवल पानी पीने वाले लोगों से अधिक है।

कुछ और शोधों में भी चाय के सेवन से दिल का दौरा और डायबिटीज जैसे रोगों से बचाव की बात मानी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें