फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप वाकई प्यार में हैं या नहीं, जानें इन 5 बदलावों से

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं प्यार में दुनिया गुलाबी हो जाती है। किताबों से हटकर अगर असलियत में आएं तो दुनिया गुलाबी तो नहीं होती पर कुछ 'अजीब' जरूर हमारे साथ घटता है।
विज्ञापन


यह 'अजीब' क्या है जो प्यार में पड़े इंसान को ही महसूस होता है तो जान लें कि प्यार न सिर्फ आपकी दुनिया बदलता है बल्कि सेहत से जुड़े भी कई बदलाव लाता है।

जानिए, प्यार के दौरान होने वाले ऐसे पांच बदलावों के बारे में जो यह तय करने में मदद करेंगे कि आप वाकई प्यार में हैं या नहीं।

हर समय उसका ही ख्याल रहता है

किसी के प्यार में पागल होना और हर वक्त उसे ही याद करना। अगर आपके साथ भी ऐसा घटता है तो समझें यह वाकई प्यार की ही निशानी है।

शोधों की मानें तो प्यार के दौरान शरीर में डोपमाइन नामक केमिकल बनता है जिसकी वजह से हम किसी विशेष व्यक्ति के लिए खास महसूस करते हैं।

भूख-प्यास और नींद का मर जाना

प्यार में भूख-प्यास खत्म हो जाती है, नींद उड़ जाती है और बेवजह गुस्सा आता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आमतौर पर नशे के दौरान ये ‌बदलाव होते हैं और चूंकि प्यार भी किसी नशे से कम नहीं है, इसलिए प्यार में भी ये बदलाव कुछ लोगों को महसूस होते हैं।

प्यार जताने की चाह

जो आपको पसंद है, आप उससे हर तरह से प्यार जताना चाहते हैं। उसके करीब रहना और शारीरिक आकर्षण भी इसी का हिस्सा है। शोधों की मानें तो प्यार के दौरान एंड्रोजन जैसे हार्मोन बढ़ते हैं जिसकी वजह से ऐसा एहसास होता है।

विज्ञापन

बेहतर दिखने की चाहत

आप कैसे दिख रहे हैं, कपड़ा आप पर सूट कर रहा है या नहीं, यह सब किसी खास के लिए ही आपको महसूस होता है तो आप प्यार की ही ओर हैं।

शोधों की मानें तो प्यार के दौरान किसी एक पर फोकस करना मस्तिष्क के लिए इतना आसान होता है कि आप हर समय उसकी चाहत के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें