फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल मैंगो कैंडी

Thu, 13 Jun 2013 06:59 PM IST
बुलंदशहर/निशा खेतान
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

आधा किलो आम, 400 ग्राम चीनी, 50 ग्राम मक्खन, आधा ग्राम नमक, 1 ग्राम साइट्रिक एसिड, 2 टेबल स्पून काजू, बादाम, खरबूजा मींग पिसा हुआ

विधि
काजू, बादाम, खरबूजा मींग तीनों को भून लें और दरदरा पीस लें।
आम को धोकर गूदा निकालकर छान लें।
छानने के बाद आम के गूदे को चीनी मिलाकर आंच पर चढ़ा दें।
मक्खन को थोड़ा-थोड़ा करके कुछ अंतराल पर डालें।
टॉफी मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें खाने वाला पीला रंग और नमक मिला दें।
मिश्रण जब गोली को रूप लेने लगे तो उसे उतार लें।
उसके बाद उसमें साइट्रिक एसिड डालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
जब गोलियां ठंडी हो जाए तो इसे निकालकर बादाम के चूरे में लपेटें।
उसके बाद उसे बटर पेपर में लपेटकर एयर टाइट डिब्बे में रखिए।

नोटः टॉफी बनाते वक्त इसे लगातार चलाते रहें और मक्खन थोड़ा-थोड़ा करके डालें।

आम से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की निवासी निशा खेतान की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें