सामग्री
एक कटोरी आम रस, डेढ़ कटोरी मैदा, 4 टी स्पून बूरा, डेढ़ टेबल स्पून रिफाइंड, 2 कटोरी रिफाइंड तलने के लिए
विधि
एक कटोरी आम के रस के साथ बूरा डालकर मिक्सी में फेंटें।
गहरे बर्तन में घोल निकालें और थोड़ा-थोड़ा मैदा डालकर फेंटें।
धीरे-धीरे मोयन भी डालते जाए।
सभी चीजें मिलने के बाद लगभग पांच मिनट तक घोल को फेंटें।
अब कड़ाही में रिफाइंड डालें और मध्यम आंच पर पकौड़ी के रूप में सुनहरा होने तक तलें।
पुआ तैयार है, गर्म-गर्म परोसें।
आम से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के एटा शहर की निवासी अंजली सक्सेना की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।