फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने का आसान उपाय

Tue, 29 Oct 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमाग तेज करने और याददाश्त बेहतर बनाने के लिए अगर आप कोई कारगर उपाय की तलाश में हैं तो हाल में हुए एक शोध के आधार पर इसका कारगर उपाय है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सोयाबीन का आटा डाइट में शामिल करने से याददाश्त संबंधी समस्याओं से बचाव संभव है।
विज्ञापन


सेक्स लाइफ हो या अच्छा मूड, लाइफ को 'स्पाइसी' बनाएंगे ये मसाले

लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना कि सोया से बना आटा डिमेंशिया जैसे रोगों से बचाव में मदद करता है और दिमाग की सेहत दुरुस्त रखता है।

जानिए दिमाग तेज करने का सबसे आसान उपाय

सोया आटे में फायटोस्ट्रोजेन नामक प्लांट हार्मोन और विटामिन बी अच्छी मा्तरा में होता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद है और याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन


शोधकर्ता एफ हॉजरवस्ट के अनुसार, ''अपने अध्ययन में हमने पाया कि बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त संबंधी समस्याओं से जूढ रहे लोगों के लिए सोया आटे का सेवन काफी फायदेमंद है। फिलहाल हमने यह शोध चूहों पर किया है। यह चबाने में फायदेमंद है लेकिन फ्लूएड के रूप में इसका सेवन कितना फायदेमंद है, इस पर अभी अध्ययन चल ही रहा है।''
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध के आधार पर वे उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त से जुड़ी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में सफल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें