अगर आप लंबी जिंदगी जीने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आप रोजाना 25 मिनट जरूर टहलें। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि प्रतिदिन फुर्ती के साथ सिर्फ 25 मिनट तक टहलने से उम्र सात साल बढ़ जाती हैं। हालिया शोध में कहा गया कि रोजाना कसरत करने से दिल के दौरे से मौत का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन लोगों ने 70 साल की उम्र तक कसरत नहीं की, वे लोग भी हल्की कसरत करके अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं।
लंदन स्थित सेंट जॉर्ज्स यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रोफेसर संजय शर्मा का कहना है कि प्रतिदिन कसरत करने से दिल के दौरे से मरने का खतरा आधे से ज्यादा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को रोजाना 20 से 25 मिनट तक फुर्ती के साथ जरूर टहलना चाहिए या धीरे-धीरे जोगिंग करनी चाहिए।