एक कटोरी दही, एक छोटी कटोरी मैदा, आधा कटोरी चीनी, 1/4 कटोरी घी, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, आधा छोटा चम्मच खाने वाला सोडा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकी भर नमक।
विधि
घी और चीनी को एक साथ अच्छे से मिक्स करें।
अब मैदे में बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक मिलाएं।
अब मैदे में घी और चीनी वाले मिश्रण के साथ कोको पाउडर और दही डालें। इसे स्पंजी होने तक फेंटते रहें।
ओवन को 10 मिनट के लिए प्री-हीट करें। फेंटे हुए मिश्रण को चिकनाई लगे केक के सांचे में डालें।
अच्छे से सेट करने के बाद बेकिंग डिश को ओवन में 180 डिग्री पर लगभग आधे घंटे के लिए बेक करें।
आइसिंग शुगर और मक्खन को अच्छी तरह से फेंट लें।
पाइपिंग बैग में भरकर केक को मनचाहे ढंग से सजाइए और मेहमानों तथा बच्चों को बिना अंडे का पौष्टिक ब्राउनी खिलाकर सबका दिल जीतिए।
दही के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता रेनू श्रीवास्तव की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
नवाबी दही कबाब
दही उत्तपम
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।