फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीने की बदबू से मिनटों में छुटकारा दिलाएंगे ये 5 उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
पसीने की बदबू न सिर्फ गर्मियों की समस्या है बल्कि सर्दियों में भी पीछा नहीं छोड़ती है। वैसे तो हाइजीन में कमी की वजह से अक्सर सर्दियों में लोगों को यह दिक्कत होती ही है लेकिन कुछ लोगों के पसीने के साथ ऐसी समस्या होती ही है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप इन्हें छिपाने के लिए डियोड्रेंट के बजाय कुछ घरेलू उपायों की तलाश में हैं तो इन उपायों से आप मिनटों में पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।
Trending Videos

शहद

नहाने के बाद पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर शरीर में लोशन की तरह मल लें और फिर दो मग पानी डाल लें। पूरे दिन आप तरोताजा महसूस भी करेंगे और पसीने की बदबू भी दूर होगी।

फिटकरी

फिटकरी का नहाते समय इस्तेमाल एंटीसेप्टिक भी है और यह पसीने की दुर्गंध भी दूर करता है। नहीने के पाने में एक चुटकी फिटकरी मिलाएं और फिर उस पानी से नहाएं।

ध्यान रखें, फिटकरी ज्यादा हुई तो त्वचा पर खुश्की भी हो सकती है।

कपूर का तेल और वेनेगर

नहाने के पानी में एक चम्मच वेनेगर या कपूर का तेल मिलाकर नहाने से भी पसीने से बदबू नहीं आती है। यह नैचुरल एंटीबैक्टीरियल भी है।

बेकिंग सोडा

नहाने के पानी में दो चुटकी बेकिंग पाउडर मिलाकर नहाने से भी पसीने से बदबू नहीं आती है और आप ताजा महसूस करते हैं। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल पाउडर में भी होता है।
विज्ञापन

पुदीने के पत्ते

पुदीने के पत्तों को उबालकर उसका पानी नहाने के पानी में मिलाएं और फिर नहाएं। इससे पसीने की बदबू भी दूर होती है और मूड भी अच्छा रहता है। तनावमुक्त होने के लिए यह अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें