तैयारी का समयः 10 मिनट
पकाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक चौथाई टिन मिल्कमेड या कन्डेन्स्ड मिल्क, एक कप क्रश किए मैरी बिस्कुट, एक कप क्रश किए नट्स (अखरोट, काजू, बादाम, मूंगफली), दो चम्मच कोकोआ पाउडर, एक चौथाई चम्मच कॉफी पाउडर, आधा कप बिस्कुट पाउडर, आधा पैकेट कैडबरी नटीज, सिल्वर फॉयल।
विधि
- एक बर्तन में मिल्कमेड लें, उसमें कोकोआ पाउडर और कॉफी मिलाएं।
- इसमें क्रश्ड बिस्किट और नट्स मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
- अब गीले हाथों से इस मिश्रण से गोल बॉल्स बनाएं।
- अब इनके मध्य में छोटा सा छेद करें और उसमें नट्स भरें।
- इन बॉल्स को बिस्कट पाउडर में रोल करें।
- अब फॉयल पेपर को इनपर पूरी तरह रैप करें।
- फ्रीजर में रखें और वनीला आइसक्रीम के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप चाहें तो नट्स की जगह जेम्स या रोस्टेड बादाम भी भर सकते हैं।