एक कटोरी दही, एक कटोरी चना दाल, 100 ग्राम पालक, दो चम्मच बेसन, आधा कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।
विधि
चना दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोएं।
फिर पानी से निकालकर इसे पालक के साथ दरदरा पीस लें।
दही को मलमल के कपड़े में बांधकर लटकाएं।
जब उसका सारा पानी निकल जाए, तो एक प्लेट में रखें। पिसी दाल में नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं।
बेसन , ब्रेड क्रम्ब्स को भी अच्छे से मिक्स करें।
दाल और पालक के इस मिक्स्चर के छोटे-छोटे पेडे़ बनाएं और हाथ पर फैलाकर उसमें बंधे हुए दही की फिलिंग करके गोल शेप दें। इसे गर्म तेल में फ्राई करें। अच्छी तरह फ्राई हो जाने के बाद कबाव को अलग प्लेट में रखें।
सर्व करने से पहले कबाव को दो भागों में काटकर चटनी के साथ परोसें।
दही के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता रेखा अग्रवाल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
दही का ब्राउनी
दही उत्तपम
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।