सामग्री
एक चौथाई कप मेवे, पांच हरी मिर्च, तेल या घी, आधा कप पिसा हुआ नारियल, पांच उबले हुए आलू, आधा कप धनिया पत्ता, दो चम्मच आरारोट पाउडर।
ग्रेवी के लिए- एक चम्मच गर्म मसाला, एक कप क्रीम, तीन टमाटरों की प्यूरी, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच शक्कर, तीन कप दही और एक चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक)।
विधि
- आलुओं की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें और अगर ये अधिक मुलायम हो जाएं तो इनमें आरारोट पाउडर मिलाकर थोड़ा कड़ा कर लें।
- नारियल, मेवे, मिर्च, धनिया पत्ता, नमक और शक्कर मिक्स करके इन बॉल्स में भर लें।
- इन्हें हल्का ब्राउन तल लें।
- एक पैन में चार चम्मच तेल गर्म करें, इसमें जीरा गर्म करें और प्यूरी डालें।
- इसमें गर्म मसाला मिलाएं और हल्का चलाकर दही मिलाएं।
- थोड़ी देर पकाएं।
- अब इसमें नमक, शक्कर और क्रीम डालकर मिलाएं।
- कोफ्ते को हल्की क्रीम और धनिया पत्ते से सजाएं।