सामग्री
दो कप मखाना, आधा लीटर दूध, 2 छोटा चम्मच या आवश्यकतानुसार चीनी, 2 छोटा चम्मच घी, 10 दाने किशमिश, बादाम, काजू, सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)।
विधि
एक कड़ाही में घी गर्म करके मखानों को डालकर भून लें।
भूने हुए मखानों को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद मोटा-मोटा कूट लें।
अब एक पैन में दूध को उबलने दें।
जब दूध उबल जाए, तो उसमें कुटे हुए मखाने डालकर पकाए और चीनी भी डाल दें।
गाढ़ा होने तक पकाती रहें।
बादाम, सूखा नारियल, काजू और किशमिश डालकर सर्व करें।