फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सुनें और पाएं इन सात समस्याओं से छुटकारा

Sat, 04 May 2013 06:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई संगीत इसलिए सुनता है कि उसे संगीत का शौक है, तो कोई अपनी दिन भर की थकान संगीत से मिटाता है। वजह कुछ भी हो लेकिन हर किसी के जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा है।
विज्ञापन


अगर आप भी रोज संगीत सुनकर खुदको तरोताजा करते हैं तो जान लें कि यह न सिर्फ आपके मूड को बेहतर बनाता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है।

1. नवजात बच्चों का बढ़ेगा वजन
कई बार समय से पहले डिलिवरी या कमजोर शिशु के जन्म के बाद उसे लंबे समय तक डॉक्टर निरीक्षण में रखते हैं। एक कैनेडियन शोध के मुताबिक, समय  से पहले हुए नवजात शिशुओं के कक्ष में हल्का संगीत चलाने से न सिर्फ उन्हें दर्द का एहसास कम होता है बल्कि उनका वजन भी तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन


2. ब्रेन डैमेज से बचाता है
अमेरिकी शोध के अनुसार, संगीत सुनने से मस्तिष्क रोगों से दूर रहता है। खासतौर पर ऑटिस्टिक बच्चों को बोलने में संगीत से बहुत मदद मिलती है। संगीत का संबंध पार्किन्सन के रोगियों के उपचार से भी है।   

शोधकर्ता माइकल डी जॉर्जिया के अनुसार, 'हम अपने शोध में संगीत की शक्ति पर और अध्ययन कर रहे हैं और इसके मस्तिष्क से संबंध को समझ रहे हैं। हालांकि हम अभी तक इसकी सीमाओं का पता नहीं लगा सके हैं।'

3. सुनने की शक्ति बढ़ाता है
संगीत सुनने से भले ही किसी का बहरापन ठीक न हो लेकिन यह भी सच है कि इसके उपचार में संगीत का बहुत महत्व है।

वॉशिंगटन पोस्ट में छपे एक शोध के मुताबिक, एक 70 वर्षीय संगीतकार भी 50 वर्षीय सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा भीड़भाड़ में भी आवाज सही तरह से सुन सकता है।

4. टूटे हुए दिल के लिए
प्यार में दिल टूटा हो या किसी और घटना से गहरा सदमा पहुंचा हो, संगीत सुनने से उबरने में बहुत मदद मिलती है। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि संगीत सुनने से ब्लड प्रेशर सामान्य होता है जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है, शरीर का रक्त संचार बढ़ता है और मूड बेहतर हो जाता है।

कई शोधों में हार्ट अटैक के दौरान सर्जरी करते वक्त हल्के संगीत को फायदेमंद माना गया है।  

5. खेल में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए
ब्रिटेन में 2005 में हुए एक शोध में पाया गया कि खेलने या शारीरिक व्यायाम के दौरान संगीत सुनने से क्षमता और भी बढ़ जाती है और व्यक्ति अच्छा परफॉर्म करता है।

6. सकारात्मक रवैया
2008 के शोध के अनुसार, संगीत सुनने से किशोरों का व्यवहार अधिक सकारात्मक और सामाजिक होता है। शोध के दौरान एक समूह को माकिल जैकसन की 'हील द वर्ल्ड' गीत सुनाया गया जबकि दूसरे समूह को सामान्य संगीत।

शोध के बाद पाया गया कि माइकल जैकसन का संगीत सुनने वाले समूह के बच्चे अपेक्षाकृत अधिक सामाजिक और व्यावहारिक हो गए।

7. पढ़ने की क्षमता बढ़ाता है
2009 में हुए एक शोध के मुताबिक संगीत सुनने से बच्चे बच्चों में पढ़ने की क्षमता बढ़ जाती है और वे परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं।

इस शोध में बच्चों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह को धीमे संगीत से साथ साल भर तक पढ़ने के लिए कहा गया जबकि दूसरे समूह को बिना संगीत के पढ़ने के लिए। इसमें पाया गया कि जो बच्चे संगीत सुनते-सुनते पढ़ते थे उनकी पढ़ने की क्षमता काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें