फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 9 झूठ पुरुष बोलते तो हैं पर मानते नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जब कोई आपसे आपके पसंदीदा टीवी सीरियल के बारे में पूछता है या फेवरेट ड्रिंक का सवाल आपके सामने आता है तो क्या आपका जवाब वाकई सच होता है?
विज्ञापन


कई शोधों में माना जा चुका है कि पुरुष आम जीवन में ऐसे कई झूठ कहते हैं जिनकी वास्तविकता बहुत अलग होती है।

मेन्स एक्सपी और आस्कमेन वेबसाइट के सर्वेक्षण के आधार पर जानें ऐसे 9 झूठ के बारे में जिन्हें अक्सर पुरुष बोलते हैं पर कभी भी इनकी सच्चाई मानते नहीं। क्या आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है?
Trending Videos

टीवी सीरियल देखना

पुरुषों से उनकी पसंद अगर टीवी के मामले में पूछी जाए तो वे अक्सर अपनी पसंद मैच या कोई टॉक शो बताते हैं लेकिन टीवी सीरियल के मामले में भी वे महिलाओं से पीछे नहीं हैं।

आपका पसंदीदा टीवी सीरियल क्या है, सोचकर बताइए।

रफ और टफ रहता हूं

अक्सर त्वचा की देखभाल के मामले में पुरुष बेरूखी ही जाहिर करते हैं। रफ और टफ कहनाले की चाहत में वे कभी नहीं मानते कि वे क्रीम या लिप बाम जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आपके साथ तो ऐसा नहीं है?

औरतों की ड्रिंक्स

ब्लडी मैरी या पीना कोलाडा जैसे गर्ली कॉकटेल क्या सिर्फ महिलाओं की ही पसंद है? व्हिस्की या बीयर की पसंद रखने वाले भी इन कॉकटेल्स की खूबसूरती से बच नहीं पाते और शायद अकेले हों तो परहेज भी न करें।

मैं रोता नहीं

मर्द को दर्द नहीं होता की तर्ज पर शायद मर्द को आंसू भी नहीं आते। अगर आप भी अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए ऐसी झूठ का सहारा लेते हैं तो यह झूठ बोलना छोड़ ही दें। रोना भला किसे नहीं आता होगा।

प्यार भरा नाम बचकाना लगता है

मैं रिश्तों के मामले में गंभीर हूं और प्रेमिका से भी यही उम्मीद रखता हूं। इस सोच के साथ अगर आप आपके नाम से प्यार भरी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करते हैं तो गौर करें, अच्छा तो आपको भी लगता होगा।

शॉपिंग लगती है बोरिंग

ऐसे कई शोध हो चुके हैं जिसमें शॉपिंग का चस्का महिलाओं से अधिक पुरुषों को है, यह साबित हो चुका है। फिर भी आप ऐसा कहते हैं तो यकीनन पैसे ही बचा रहे हैं।

दूसरों की नकल नहीं करता

आपका पहनावा और आपका स्टाइल सिर्फ आपका है, किसी की नकल नहीं। यह झूठ आप सिर्फ खुद से ही बोल सकते हैं। जिम से लेकर दफ्तर तक बेहतर स्टाइल को अपनाने की चाहत महिलाओं की तरह ही पुरुषों में भी होती है।

सुंदर महिला के सामने सांस भींच लेते हैं

आप कितना भी इनकार करें लेकिन सामने से आती हुई किसी खूबसूरत महिलाओं को देखकर अपनी तोंद छिपाने के लिए सांस भींचने से आप बाज नहीं आते होंगे।

विज्ञापन

मैं गॉसिप नहीं करता

कौन कहता है कि सिर्फ महिलाएं गॉसिप करती हैं। पुरुषों को भी दूसरों की गॉसिप करने में बराबर मजा आता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें