फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद से छुटकारा पाना है तो सैर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार छोटी-छोटी बातें भूलने की आदतें हमारे लिए इतनी बड़ी हो जाती हैं कि आगे चलकर ये हमें अवसाद में डाल देती हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी अवसाद से गुजर रहे हैं तो रोज सुबह पार्क में टहलना शुरू कर दें। हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि पार्क में सुबह टहलने से अवसाद से घिरे लोगों की हालत में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन


शोधकर्ता मार्क बर्मन ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि यदि अवसाद से ग्रस्त लोग रोज पार्क में टहलना शुरू कर दें तो न सिर्फ उन्हें अवसाद से छुटकारा मिलेगा बल्कि उनकी याददाश्त भी तेज होगी। हालांकि वह यह भी मानते हैं कि भले ही टहलने से अवसाद दूर होता हो फिर भी इसे क्लिनीकल इलाज का विकल्प नहीं कहा जा सकता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि प्राकृतिक वातावरण में टहलने से जहां लोग तरोताजा महसूस करते हैं वहीं पार्क में दूसरों के साथ बातचीत करने से उनकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आता है। तो अगर आपने सुबह की सैर को अभी तक अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं किया तो और देर न करें, सैर पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें