प्यार में डूबे दिलों के लिए वैलेंटाइन्स डे जहां सेलिब्रेशन का मौका है वहीं कुछ ऐसे भी दिल हैं जिनकी चाह अस वैलेंटाइन डे भी अधूरी रह गई।
ऐसे में अगर यह वैलेंटाइन्स डे आपके लिए प्यार की बहार के बजाय गमों का अंबार है, तो मूड खराब न करें। ये आसान उपाय आपके मूड को झटपट रंगीन बना देंगे।
कुछ पुरानी तस्वीरें
ब्रिटेन के ओपन यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो खुशनुमा यादगार लम्हों या किसी पुरानी ट्रिप की तस्वीरें देखने से बुरा मूड अच्छा हो जाता है।
नट्स हो जाए
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोध की मानें तो मेवे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड अवसादग्रस्त लोगों का मूड बेहतर करने में काफी मददगार है।
मन को शांत करने वाली महक
कमरे में हल्की अगरबत्ती या किसी हल्के अरोमाटिक परफ्यूम की महक भी आपके मूड को सुधारने और अवसाद से बाहर निकालने में कम अहम नहीं है। ऐसे ऑस्ट्रियन शोध में दावा किया गया है।
सूरज की पहली किरण
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं की मानें तो अवसाद में डूबे लोग अगर सुबह जल्दी उठकर सूर्य की किरणों में निकलेंगे तो उनका मन खुशमिजाज होगा।
बातचीत से निकालें हल
दिल का हाल बयां करने से गम हल्का होता है, ऐसा कई शोधों ने भी माना है। तो इस बार अपना ईगो छोड़िए, और गम किसी करीबी से बयां करके खुद को हल्का महसूस करें।