फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी खूबसूरती से जीतेंगी ये आपका दिल

Tue, 26 Aug 2014 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत और सीरत, अगर दोनों भली हों तो किसी भी शख्स को लाखों की भीड़ में भी अलग करती हैं। अपनेआप पर भरोसा और आगे बढ़ने की चाहत, सफलता की राह में हमेशा ही मदद करते हैं।
विज्ञापन


इसी सोच के साथ उत्तर भारत के अलग-अलग कोनों से सुंदरियां फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में शामिल हो रही हैं।

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज प्रतियोगिया amarujala.com द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसमें 'ब्यूटी विद ब्रेन' की तर्ज पर उत्तर भारत के सबसे हसीन चेहरे का चुनाव होना तय है।

आगरा के होटल रेडिसन ब्लू में 29 अगस्त की शाम, खूबसूरत सूरत और सीरत वाली हसीनाओं की है, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को फेम मिस नॉर्थ इंडिया के ताज से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


अगर आप इन प्रतिभागियों से रू-ब-रू होना चाहते हैं तो डालें अगली स्लाइड पर नजर।

आत्मविश्वास से भरपूर नव्या उपाध्याय

आगरा की रहने वाली नव्या उपाध्याय का मानना है कि उनका आत्मविश्वास ही उन्हें मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के ताज का सबसे मजबूत दावेदार बनाता है।

मात्र 19 साल की उम्र वाली नव्या अभी मेडिकल की तैयारी कर रही हैं लेकिन अपना भविष्य मॉडलिंग में देखती हैं।

मॉडलिंग के अलावा, नव्या खेल में खासा रुचि रखती हैं। साथ ही, घूमना-फिरना, डांस और किताबें उनका पसंदीदा शगल है।

मॉडलिंग के कॅरियर के इस पहले पड़ाव के बारे में उनका कहना है, ''मैं इस क्षेत्र में बिल्कुल नई हूं लेकिन मुझमें पूरा आत्मविश्वास है। इस प्रतियोगिया में मेरा सामना दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की लड़कियों से होगा लेकिन मेरा आत्मविश्वास ही मुझे आगे ले जाएगा।''

वह अपनी खूबसूरती में इजाफा नियमित तौर पर योग करके करती हैं और सेहतमंद डाइट को अपने रुटीन में काफी तरजीह देती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अपनी आदर्श मानने वाली नव्या इस प्रतियोगिता को जिंदगी बदल देने वाला मौका मानती हैं।

'ब्यूटी विद ब्रेन' गुरुषा गांधी

बरेली जैसे छोटे शहर से पली-बढ़ी गुरुषा गांधी अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता के दम पर सफलता का आसमान छूने की चाहत रखती हैं।

19 साल की उम्र वाली गुरुषा फिलहाल बी कॉम की पढ़ाई कर रही हैं लेकिन अपना भविष्य मॉडलिंग में ही देखती हैं।

विजेता के तौर वह क्यों उपयुक्त हैं, इस बारे में वह बताती हैं, ''मैं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज का ताज इसलिए जीत सकती हूं क्योंकि मुझमें भरपूर आत्मविश्वास है और मैं ब्यूटी विद ब्रेन हूं।''

खुद को बेहद खुशनसीब मानने वाली गुरुषा का मानना है कि वे इस प्रतियोगिता से खाली हाथ नहीं जाएंगी और दूसरी दावेदारों को कांटे की टक्कर देंगी। इस प्रत‌ियोग‌िता के लिए उन्होंने विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी लिया है।

इससे पहले भी गुरुषा मिस उत्तर प्रदेश 2014 की प्रतियोगिता में मिस स्माइल का खिताब जीत चुकी हैं।

बरेली से बॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाढ़ने वाली प्रियंका चोपड़ा इनकी आदर्श हैं पर यह उन्हें भी आगे जाना चाहती हैं।

सुष्मिता जिनकी आदर्श हैं : शिवाली तोमर

जिस तरह कम उम्र में ही सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था, उसी तरह मात्र 18 साल की उम्र में शिवाली तोमर मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की चाह रखती हैं।

मेरठ की रहने वाली शिवाली फिलहाल जयपुर में हैं और फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज प्रतियोगिता के विजेता बनने के लिए खासा मशक्कत कर रही हैं।

मॉडलिंग और डांस का शौक रखने वाली शिवाली फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं लेकिन वह मॉडलिंग को ही अपनी पहली पसंद मानती हैं।

शिवाली बताती हैं, ''मैं इस प्रतियोगिता के विजेता क्यों हो सकती हूं, इसकी वजह है मेरा आत्मविश्वास, खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और जिम्मेदारी का एहसास। ये सब मुझे दूसरों से अलग करते हैं।''

इस प्रतियोगिता में सफलता के लिए वह रैंप पर वॉक से लेकर ग्रूमिंग तक तरह-तरह की तैयारियां कर रही हैं।

खुद ही ट्रेंड सेट करती हैं किनरी जंगीद

अपने तरीके से जिंदगी जीने वाली किनरी जंगीद फिलहाल जयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर हैं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

24 वर्षीय किनरी का मानना है कि उनका जुदा अंदाज ही उन्हें इस खिताब का दावेदार बनाता है। वह कहती हैं, ''मेरी सबसे बड़ी खासियत है जो मुझे दूसरों से अलग करती है कि मैं चलन की नकल नहीं करती हूं बल्कि खुद ट्रेंड सेट करती हूं। मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हूं और मेरे आत्मविश्वास की यह बड़ी वजह है।''

बतौर मॉडल यह उनका पहला चरण है और इसके लिए वह काफी उत्साहित हैं। भीड़ के बीच में अपना बेस्ट देना और अलग-अलग जगहों की प्रतिभा‌ओं के बीच अपना स्थान बनाना, उन्हें काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

फैशन के मामले में किनरी सोनम कपूर की प्रशंसक हैं और करीना कपूर को अपना आदर्श मानती हैं।

मॉडलिंग को लेकर संजीदा हैं आशिमा चौहान

फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाली आशिमा चौहान खुद को इस प्रतियोगिता का मजबूत दावेदार मानती हैं।

इलाहाबाद की रहने वाली आशिमा स्नातक कर चुकी हैं और मॉडलिंग में कॅरियर बनाने की चाह रखती हैं। वह बताती हैं, ''मैं इस प्रतियोगिहता को लेकर बेहद संजीदा हूं और मेरी प्रतिबद्धता ही मुझे इस टाइट‌िल का प्रबल दावेदार बनाती है।''

गौहर खान को मॉडलिंग में अपना आदर्श मानने वाली आशिमा मिस इलाहाबाद फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं।

डांस, घूने-फिरने और संगीत का शौक रखने वाली आशिमा का मानना है कि उनकी कड़ी मेहनत उन्हें इस प्रतियोगिता में आगे तक ले जाएगी।

इस प्रतियोगिता के लिए आशिमा ने बात करने के तरीके से लेकर रैंप पर वॉक तक में खुद को बेहतर बनाया है।

इस प्रतियोगिता में वह प्रशिक्षण प्राप्त प्रोफेशनल प्रतिभागियों को अपने लिए बड़ी चुनौती मानती हैं।

मां की सीख से मिलती है प्रेरणा : शिखा शर्मा

हिमाचल की खूबसूरती और भरपूर आत्मविश्वास, कुछ ऐसी हैं शिखा शर्मा। धर्मशाला की रहने वाली शिखा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं और मॉडलिंग में दूर तक जाने का जज्बा रखती हैं।

शिखा का मानना है कि उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ही उन्हें इस खिताब का दावेदार बनाएगा। शिखा बताती हैं, ''यह प्रतियोगिता चुनौतीपूर्ण है और मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है। चूंकि मैं खूबसूरत होने के साथ-साथ आत्मविश्वास से भरपूर हूं इसलिए मेरी सफलता निश्चित है।''

शिखा अपनी आदर्श अपनी मां को मानती हैं जो उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती हैं।

शिखा इससे पहले 2013 में हिमाचल फेस ऑफ दे ईयर, मिस वाइब्रेंट 2013, मिस दीवा 2014 में मिस एक्सोडिया खिताब और फेमिना मिस इंडिया 2014 में ‌हिमाचल में शीर्ष पांच तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सकारात्मकता ही आगे पहुंचाएगी : शैलजा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की रहने वाली शैलजा पाल खुद को इस प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार मानती हैं।

बीटेक की पढ़ाई कर रही शैलजा मॉडलिंग, डांस और पेंटिंग में खासा रुचि रखती हैं और शौकिया तौर पर कई ब्यूटी कंटेस्ट में भाग ले चुकी हैं।

उनका कहना है, ''मैं अपने पिछले अनुभवों से सीखती हूं और अपने जीवन को लेकर सकारात्मक सोच रखती हूं। मुझे लगता है कि मेरी यही सकारात्मकता मुझे इस खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है।''

शैलजा को इंटरनेट पर सर्फिंग के दौरान इस प्रतियोगिता की जानकारी ‌मिली थी। मॉडलिंग के क्षेत्र में वह दीपिका पादुकोण को अपना आदर्श मानती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें