आसपास कोई आकर्षक और खूबसूरत महिला हो तो आसपास की दुनिया रूमानी नजर आती है लेकिन कई बार यह पुरुषों के सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की माने तो आकर्षक महिलाओं के सामने पुरुष अधिक धूम्रपान करते हैं। यहां तक कि धूम्रपान छोड़ने का अपने संकल्प भी भूल जाते हैं।
ताइवान की काओसियुंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना गया है कि आकर्षक महिलाओं के सामने पुरुषों की इच्छाशक्ति इतनी कमजोर हो जाती है कि वे धूम्रपान छोड़ने की अपनी कोशिश में भी नाकाम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें प्रभावित करने के इरादे से भी धूम्रपान करते हैं।