पुरुषों और महिलाओं में कौन बेहतर है इस मामले में हमेशा से ही दोराय रही हैं। हाल में हुए एक शोध पुरुषों को महिलाओं से एक मायने में तो बेहतर माना ही गया है।
करीब 2000 पुरुषों और महिलाओं पर कराए गए ब्रिटिश शोध की मानें तो पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं क्योंकि उन्हें अपने लुक्स की चिंता महिलाओं की अपेक्षा कम होती है।
'हेल्थ एंड हैपिनेस' नामक इस शोध में पाया गया है कि महिलाओं और पुरुषों के उनके वजन, आकार और पहनावे को लेकर उनकी सोच का उनकी मानसिक सेहत से गहरा संबंध है।
इस शोध में यह भी माना गया कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा खुद को लेकर अधिक सजग होती हैं इसलिए पुरुषों की अपेक्षा उनका खुश रहने का स्तर 49 प्रतिशत तक कम है।
शोध के दौरान 70 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्हें याद नहीं कि वे कब बहुत अधिक दुखी थे। हां, मूड खराब होना अलग बात है जबकि महिलाओं ने माना कि वे एक महीने में कम से कम एक बार अवसाद में जरूर होती हैं।