मिया-बीवी में लड़ाई-झगड़े तो बात-बात पर होते हैं लेकिन हाल में हुए शोध में इसकी चौंकाने वाली वजह पता चली है।
ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो जिन लोगों के रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है उन्हें भूख और गुस्सा अधिक आता है और ऐसे जोड़ों के बीच लड़ाई अधिक होती है।
शोधकर्ता ब्रैड बुशमैन के अनुसार, ''हमने अपने शोध में पती-पत्नी में अक्सर होने वाले झगड़े की ऐसी वजह खोजी है जिसपर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया था। रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होने पर लगने वाली भूख की वजह से भी जोड़ों में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होती है।''
शोधकर्ताओं ने 107 जोड़ों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।
यह शोध नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।