फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका दफ्तर घर से बहुत दूर है?

Fri, 05 Dec 2014 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका दफ्तर आपके घर से दूर है और रोज घंटों तक सफर करके आप आते-जाते हैं तो इसका नुकसान सेहत को भी चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के शोधकर्ताओं की मानें तो रोज घंटों सफर करने वाले लोग अपने जीवन से अधिक असंतुष्ट रहते हैं।

शोधकर्ता मार्गो हाइब्रेच के अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में पाया कि जो लोग घर से लंबा सफर करके काम पर जाते हैं उन्हें अपनी जिंदगी से शिकायतें अधिक होती हैं और वे हमेशा तनाव में रहते हैं।''

इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया कि जिन लोगों को ऑफिस में किसी भी समय आकर काम करने की स्वतंत्रता होती है, वे अपने जीवन से अधिक संतुष्ट होते हैं।

शोध में यह भी पाया गया कि लंबी दूरी का सफर रोज करने वाले लोगों को तनाव के अलावा, मोटापा, हाइपरटेंशन व कमजोरी की शिकायत भी अपेक्षाकृत अधिक होती है।

यह शोध वर्ल्ड लेजर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें