फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की बातें सुनने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Sun, 25 Aug 2013 07:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप घर पर अपनी बीवी के सवालों और उनकी समस्याओं से बचने के लिए रोज तरह-तरह के बहाने खोजते हैं तो अब बाज आ जाइए और उनकी बातों को सुनना शुरू कीजिए। इससे किसी का भला हो न हो, लेकिन आपके पार्टनर की सेहत जरूर बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के शोध में यह माना गया है कि जिन लोगों को उनके साथी का सहयोग कम मिलता है और जो लोग अपने साथी से अपनी समस्याएं व भाव नहीं बांट पाते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है।

शोधकर्ता बर्ट यूचीनो के अनुसार, ''जब आपको यह एहसास होता है कि आपके साथी को आपकी परवाह नहीं है तो दिमाग का एक भाग अधिक सक्रिय हो जाता है और ऐसे हार्मोन तैयार करता है जो दिल की सेहत के लिए खतरा हो सकते हैं।''
विज्ञापन


यूचीनो ने यह भी माना कि जो लोग अपने साथी से खुलकर अपनी समस्याएं नहीं कह पाते हैं, उनके मन में मलाल लंबे समय तक रहता है जिससे तनाव का स्तर बढ़ता है और शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह शोध पिछले कई शोधों के आधार पर किया है जिसमें यह माना गया है कि आपस में बाते साझा करने से सकारात्मक भाव बढ़ते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें