बेहतर खानपान, एक्सरसाइज न सिर्फ चुस्त-दुरुस्त शरीर की मांग है बल्कि पौष्टिकता से भरपूर डाइट, एक्सरसाइज और पजल खेलना भी आपके मस्तिष्क के लिए उतना ही जरूरी है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि डाइट में बदलाव लाकर, एक्सरसाइज और पजल खेलने से 80 हजार मनोभ्रंश (डिमेंशिया) से पीड़ित लोग स्वस्थ हो सकते हैं।
अध्ययन मुख्य रूप से इस बात की तरफ इशारा करता है कि जितनी जल्दी लोग जीवनशैली में बदलाव लाएंगे, उन्हें बुढ़ापे में मस्तिष्क से संबंधित बीमारी ‘डिमेंशिया’ होने की संभावना काफी हद तक कम होगी।
वर्ष 2040 तक डिमेंशिया से लाखों लोग बच सकते हैं बशर्ते कि वे प्रतिदिन शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, शरीर और मस्तिष्क को तरोताजा और हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में एक्सरसाइज करें।