फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेमन योगर्ट मटन चॉप्स

Fri, 12 Oct 2012 04:10 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 10 मिनट
विज्ञापन

मसाला तैयार करने का समयः दो घंटे
पकाने का समयः 20-30 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
500 ग्राम मटन के टुकड़े।

मेरिनेड
एक चौथाई कप नींबू का रस, आधा कप गाढ़ा दही, एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, एक चम्मच कच्चे पपीते का रस, चुटकी भर जायफल का पाउडर, तीन चौथाई चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो से तीन हरी इलायची पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल या घी।
विज्ञापन


गार्निशिंग
प्याज के लच्छों से सजाएं और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

विधि
सबसे पहले मटन के टुकड़े को धो लें और कपड़े या नैपकीन से उसे ठीक तरह से साफ कर लें और एक अलग बर्तन में डालें।मेरिनेड करने के लिए एक अलग बर्तन में सभी सामग्रियों को मिलाएं और मटन के टुकड़ों में मिलाकर उन्हें फ्रिज में दो घंटे तक रखें।अब मेरिनेटेड मटन के टुकड़े को प्रेशर कुकर में तब तक उबालें जब तक पानी सूख न जाए। अब कम गहराई वाले पैन में तेल या घी को गर्म करें और दो भागों में इन टुकड़ों को हल्का फ्राई करके गोल्डन ब्राउन कर लें।अब टुकड़े को सर्विस प्लेट पर निकाल लें। उस पर प्याज के लच्छे की गार्निश कर पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें