फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र चाहिए तो सोच में करें यह बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके जीवन का कोई ख़ास मक़सद है तो आप दूसरों के मुक़ाबले अधिक साल तक जीते हैं। एक शोध में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन


अमरीका के 7000 लोगों पर किया गया यह शोध बताता है कि जीवन में कुछ कर गुजरने का मकसद समय से पूर्व होने वाली मौत को भी टाल सकता है।

इस शोध को करने वाले अमरीका और कनाडा के शोधकर्ताओं का मानना है कि जिनके जीवन में कुछ करने जज्बा होता है वे अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सतर्क रहते हैं।

शोध में अमरीका के 20 से 75 साल के लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत का अध्ययन किया गया।

शोध में शामिल किए गए लोगों को जीवन के मकसद और उम्र में संबंध को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन बयान सामने रखे और देखने की कोशिश की कौन उनके कितना क़रीब है।
विज्ञापन


जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा समय से पूर्व होने वाली मौत को भी टाल सकता है।

14 साल तक चले इस शोध में पाया गया कि जिनके जीवन में एक मकसद था, उद्देश्य था वे शोध में शामिल अपने साथियों के मुक़ाबले अधिक दिन जिए।

यही नहीं, खराब मूड जैसी अन्य परेशानियों का सामना करने में भी वे ज्यादा सफल रहे।

शोध के आख़िर में ख़ास बात यह पता चली कि किसी व्यक्ति की लंबी उम्र का संबंध न तो बढ़ती आयु से है और न ही इस बात से कि वो नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुका है, या नहीं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि दूसरे शब्दों में एक अर्थपूर्ण जीवन लंबी उम्र के लिए वरदान है।

कनाडा स्थित कारलेटन यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर पैट्रिक हिल का कहना है कि लंबी आयु के लिए ये ज़रूरी है कि 'हम अपने लिए एक बड़ा लक्ष्य रखें।'

उन्होंने बीबीसी से कहा, "इस शोध में मृत्युदर से जुड़े निष्कर्ष सामने रखे गए हैं। लेकिन दूसरे अध्ययन में इसका संबंध बेहतर सेहत से भी पाया गया है।"

अधिक उम्र और मकसद
एक अर्थपूर्ण जीवन लंबी उम्र के लिए वरदान है।

जापान से लेकर अमरीका तक, कई देशों की संस्कृति में अधिक उम्र में सेहतमंद ज़िंदगी का संबंध उद्देश्यपूर्ण रहन-सहन से रहा है।

मगर अब तक ये माना जाता था कि मकसदपूर्ण जीवन युवाओं के मुक़ाबले उम्रदराज वयस्कों के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है।

हिल ने कहा कि इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि व्यक्ति किस उम्र में अपना लक्ष्य निर्धारित करता है।

पिछले अध्ययनों के नतीजे बताते हैं कि उद्देश्यपूर्ण ज़िंदगी जीने वाले लोगों में मृत्युदर बढ़ने का जोखिम कम होता है, जिसका अर्थ है कि उम्र बढ़ जाती है।

हिल ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर के अपने सहयोगी निकोलस टुरियानो के साथ यह अध्ययन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें