हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 20 मई तक बढ़ा दिया है।
परीक्षा नियंत्रक नरेंद्र अवस्थी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षार्थी बीस मई तक आवेदन कर सकेंगे। विवि की वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध है।
परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि को ही होगी। गौरतलब है कि प्रदेश के कई छात्र अभी तक बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म नहीं भर पाए थे।
इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्र संगठनों ने प्रशासन से फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। अब प्रशासन ने यह तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है।