फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर और पिज्जा खाने की दिमाग चुकाता है यह कीमत

Sat, 28 Dec 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप बर्गर, पिज्जा जैसे जंक फूड को देखकर अक्सर अपना कंट्रोल खो देते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।
विज्ञापन


हाल में हुए एक आस्ट्रेलियाई शोध के अनुसार, जंकफूड का सेवन न सिर्फ चर्बी बढ़ाता है बल्कि याददाश्त भी घटाता है।

पढ़ें - बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी फास्ट फूड

यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में माना कि एक हफ्ते तक चूहों को हाई फैट्स और हाई शुगर वाले जंकफूड खिलाने से उनकी याददाश्त पर विपरीत प्रभाव पड़ा।

ब्रेन, बिहेवियर और इम्यूनिटी जर्नल में प्रकाशित इस शोध में पाया कि जंक फूड के सेवन से चूहों को न सिर्फ रास्ते को याद रखने में दिक्कत हुई बल्कि नया रास्ता खोजने में भी उन्हें काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता मार्गेरेट मोरिस के अनुसार, ''अक्सर हम अधिक जंक फूड के सेवन से शरीर में मोटापा तो महसूस करते हैं लेकिन दिमाग में होने वाले बदलाव हमें पता नहीं चल पाते हैं। ऐसे में इस शोध के परिणाम यकीनन चौंकाने वाले हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें