हाई ब्लडप्रेशर वैसे तो अपने आप में एक खतरनाक बीमारी है। लेकिन, एक मायने में यह अच्छी साबित हो सकती है!
यूएस में हुए ताजा शोध के अनुसार हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा कम होता है। हालांकि, हाई ब्लडप्रेशर के बजाय इसका कारण एंटी-हाइपरटेंशन दवाओं का सेवन भी हो सकता है।
अमेरिका की ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी के प्रोफेसर और शोधकर्ता जॉन कॉवे के अनुसार ′हाई ब्लडप्रेशर में अल्जाइमर से बचाव का कारण हाइपरटेंशन की दवाओं का सेवन भी हो सकता है।′