अगर ऑफिस में काम के दौरान आपको झपकी आ जाती है, तो शर्माएं नहीं। क्योंकि, इससे कंपनी का फायदा हो सकता है।
एक ताजा शोध के अनुसार ऑफिस में हल्की सी झपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ऑफिस घंटों के दौरान छोटी सी झपकी गुस्से को काबू करती है तथा सहनशीलता को बढ़ाती है।
मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क
शोधर्काओं ने यह भी पाया कि झपकी आपके इमोशन्स को कंट्रोल करती है। शोधकर्ता जैनिफर गोल्ड स्किम्ड का कहना है कि झपकी उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जिन्हें देर तक ऑफिस में रुकने की जरूरत होती है।
इससे वह मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
आवेग का स्तर कम
शोध में 18-50 साल की उम्र के 40 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। टेस्ट से पहले उन्होंने लगातार तीन रातों की नींद ली थी।
इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर टास्क पूरा किया तथा नींद, मूड और आवेग के बारे में सवालों के जवाब दिए।
टेस्ट के दौरान जिन लोगों ने झपकी ली, थी उनमें आवेग का स्तर कम देखा गया। वहीं झपकी न लेने वालों में सहनशीलता का स्तर कम था।