अगर सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी एक-दो दिन में उनकी ताजगी खत्म हो जाती है तो इसे लंबे समय तक ताजा रखने का आसान उपाय आप जरूर जानना चाहेंगे।
ऐसे में धनिया पत्ता, मिर्ची, साग या अन्य पत्तेदार सब्जियों की ताजगी बरकरार रखने के लिए इन्हें प्लास्टिक बैग में रखें और ऐसे बंद करें कि हवा भरी रहे, फिर इन्हें फ्रिंज में स्टोर करें। ताजगी बरकरार रहेगी।
इसी तरह, टमाटर को फ्रिज में रखते समय पहले किसी कागर या अखबार में लपेट लें, टमाटर की उम्र लंबी हो जाएगी।