फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एंड स्वीट कॉटेज चीज एंड स्नोपीज

Fri, 12 Oct 2012 03:59 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी की अवधिः 30मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
400 ग्राम कॉटेज चीज, सोयाबीन या पनीर के टुकड़े, एक कप कटे स्नो पीज (विशेष प्रकार मटर), एक  बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच लहसुन का रस, दो बड़े चम्मच चावल का आटा, तेल।

हॉट एंड स्वीट सॉस के लिए
दो बड़े चम्मच तेल, एक कप कटा हरा प्याज, पांच से छह लहसुन के जवों का पेस्ट, दो से तीन सूखी कुटी हुई लाल मिर्च, तीन चौथाई कप लाल शिमला मिर्च के टुकड़े,  तीन चौथा कप हरी शिमला मिर्च के टुकड़े, एक कप मैश्ड उबल टमाटर, आधा कप टोमाटो प्यूरी, दो बड़े चम्मच टोमाटो सॉस, दो बड़े चम्मच  स्वीट चिली सॉस, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच सिरका, एक कप पानी, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
अज्वाइन की गार्निश कर स्टीम राइस के साथ परोसें।

विधि
चपटी प्लेट में  कॉटेज चीज, टोफू या पनीर को चौकोर आकार में काट लें। उसके बाद नींबू के रस से उसे साफ करें। लहसुन का रस, चावल का आटा, नमक और मिर्च मिलाकर दस मिनट तक रखें। कड़ाही में तेल गर्म करें, कॉटेज चीज के टुकड़ों को अच्छी तरह से फ्राई करें और तब तक करें जब तक कि उसका रंग गोल्डेन ब्राउन न हो जाए। खांचेदार चम्मच से छानकर उसे निकालें और अलग रख दें।बड़े पैन में तेल गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद उसमें हरा प्याज, लहसुन के जवे, हरी और लाल मिर्च को दो मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करें, फिर उसमें स्नोपीज के टुकड़े, लाल और हरी  शिमला मिर्च को डाल दें। दो से तीन मिनट तक गर्म आंच पर अच्छी तरह से फ्राई करें। मैश्ड टमाटर और टोमाटो प्यूरी के साथ स्वीट चिली सॉस, चीनी, सिरका, नमक और मिर्च मिला दें।अब उसमें पानी भी मिलाकर पांच मिनट तक उसे उबलने दें, जब तक कि वह गाढा न हो जाए। अब उसमें कॉटेज चीज, टोफू या पनीर के टुकड़ों को मिला दें। दो मिनट तक कम आंच पर उसको पलटते रहें और आंच से उतारकर प्लेट पर रखें।  अज्वाइन की गार्निश व स्टीम राइस के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें