फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज राइस सैलेड

Fri, 12 Oct 2012 03:57 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 10 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
चार कप उबले चावल या पके हुए चावल, दो बड़े चम्मच तिल का तेल, आधा कप हरा प्याज, आधा कप लाल शिमला मिर्च, आधा कप हरी शिमला मिर्च, आधा कप पीली शिमला मिर्च, आधा कप उबला हुआ मक्का/डिब्बा बंद,  आधा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े, आधा चम्मच सूखे तुलसी के पत्ते, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर।

सीजनिंग
नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच सिरका, पांच बड़े चम्मच स्वीट पेपर सॉस, एक बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच ग्रीन चिली सॉल, बारीक कटा धनिया।

गानिर्शिंग
सूप और स्टाटर के साथ परोसें।

विधि

नॉन स्टीक पैन या कड़ाही में पहले तेल को गर्म करें, फिर उसमें कटा हुआ हरा प्याज डालकर  भूनें, फिर उसमें सभी प्रकार की शिमला मिर्च और मक्का डालकर हिलाएं। दो मिनट तक गर्म आंच पर इसे तलें, फिर आंच कम कर दें, अब उसमें लाल मिर्च के टुकड़े, सूखी तुलसी के पत्ते, व्हाइट पेपर व नमक डालें।अच्छी तरह से तलने के बाद सलाद मिक्सिंग बाउल में डाल दें। एक अलग कप में सभी सिरका, स्वीट चिली सॉस, सोया सॉस और चिली सॉस को अच्छी तरह से मिलाएं। सलाद वाले बर्तन में चावल मिलाएं, अब उसमें मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं, ध्यान रखें कि चावल टूटे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार डिश को प्लेट में धनियां की गार्निश के साथ परोसें। परोसने से पहले 15 मिनट तक उसे ठंडा होने दें, अपने स्वादानुसार सूप और र्स्टाटर के साथ आप परोस सकते हैं।
कोमल की टिप्स
आप पहले स्टेप में गाजर के बारीक टुकड़े और फ्रेंच बीन्स या शिमला मिर्च डालकर मनमुताबिक स्वाद बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें