तैयारी का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 15 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
250 ग्राम झींगा, चार कप पानी /चिकन स्टॉक, एक चम्मच मक्खन/तेल, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई कप फ्रैंच बीन्स कटी हुई, एक चौथाई कप कसा हुआ गाजर, एक चिकन मसाला क्यूब।
सीजनिंग
दो चम्मच सिरका, एक चम्मच सोया सॉस, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक अंडा, एक चम्मच मक्के के आटे का पेस्ट। सूप बन्स के साथ सर्व करें।
विधि
सॉस पैन में मक्खन या तेल गर्म कर लें। उसमें लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें, फिर झींगा डालें और दो से तीन तक फ्राई करने के बाद उसमें फ्रैंच बीन्स, गाजर और मशरूम डालें।भूनने के बाद आंच धीमी करके उसमें पानी या चिकन स्टॉक डालें और बचे हुए मसाले मिलाकर हिलाते रहें जिससे गांठ न बनें। उबलते हुए सूप में सिरका, चीनी, सोया सॉस काली-मिर्च और नमक डालें।अब अंडे को मक्के के आटे के साथ फेंटकर पेस्ट बनाएं और सूप में मिलाएं। सूप को बाउल्स में सूप बन्स के साथ सर्व करें। कोमल की टिप्स
आप नया स्वाद लाने के लिए झींगा की जगह चिकन डाल कर हॉट एंड सोर चिकन सूप का आनंद लें सकतें हैं।