पेट पर जमा चर्बी से परेशान हैं और तोंद कम करने के लिए डाइटिंग शुरू करना चाहते हैं तो 5 ड्रिंक्स इसमें मददगार हो सकती हैं।
इन पांच ड्रिंक के सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और फैट्स जल्दी बर्न होता है। साथ ही, इनमें कैलोरी भी कम हैं इसलिए इनका सेवन वजन घटाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
नियमित तौर पर इनके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, वजन कम होगा और तोंद घटेगी।
नींबू के साथ ग्रीन टी
कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि ग्रीन टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स हैं जो मेटाबॉलिज्म ठीक रखने और वजन घटाने में मददगार हैं।
वहीं नींबू शरीर के टॉक्सिन दूर करता है जिससे फैट्स बर्न होते हैं। रोज सुबह ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट पर जमा चर्बी कम होगी।
नींबू पानी
नींबू का रस शरीर से टॉक्सिन दूर करता है और फैट्स गलाने में मदद करता है।
साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा भी देता है जिससे आप सारा दिन तरोताजा महसूस करेंगे।
एक गिलास पानी में एक नींबू एक चुटकी नमक मिलाकर रोज सुबह पिएं।
अनानास और अदरक का जूस
अनानास और अदरक शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखते हैं और फैट्स बर्न करने में मदद करते हैं। इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।
आप चाहें तो इसमें संतरा या मौसमी भी मिला सकते हैं जिससे ये और भी फायदेमंद होगा।
आधा टुकड़ा उनानास, एक छोटा टुकड़ा अदरक, एक संतरा या मौसमी साथ में ब्लेंड करें। रोज सुबह एक ग्लास इस जूस का सेवन करें।
तरबूज का जूस
तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें कैलोरी कम है और पानी अधिक है जो शरीर के टॉक्सिन हटाने में मदद करता है।
साथ ही, तरबूज में लाइकोपीन भी है जो दिल के रोगों को दूर करता है और लंबे सम तक आपको जवां बनाए रखता है।
दिन में एक से दो बार तरबूज का जूस पीने से फैट्स घटाना आसान हो जाता है।
डार्क चॉकलेट शेक
डार्क चॉकलेट का सेवन करने से फैट्स घटाना आसान होता है। इसमें ओलेइक नामक तत्व होता है जो फैट्स बर्न करने में मददगार है।
ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट शेक बनाते वक्त इसमें लो फैट दूध या सोया दूध का ही इस्तेमाल करें जिससे शरीर में कैलोरी अधिक न हो।
शक्कर की जगह शहद का इस्तेमाल करें और सुबह के नाश्ते में इसे शामिल करें।