फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने से लेकर तेज दिमाग तक, आंवले के 10 फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवले का फल हो या इसका जूस, सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसका जिक्र आयुर्वेद से लेकर एलोपैथ तक विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों में आपको मिलेगा ही।
विज्ञापन


न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो एक आंवले में दो संतरे जितनी मात्रा में विटामिन सी मौजूद है। इसके अलावा, आंवले पोलीफेनॉल्स, आयरन, जिंक, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कांप्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि अच्छी मात्रा में मौजूद हैं।

जानिए, आंवले के ऐसे 10 फायदों के बारे में, जो सेहत से जुड़ी आपकी कई समस्याओं का हल हो सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

आंवले के सेवन से शरीर में प्रोटीन का स्तर अधिक होता है और नाइट्रोजन का संतुलन रहता है जिससे फैट्स बर्न होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन ठीक रखता है

आंवला में फाइबर की अधिकता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक को साफ रखता है और शरीर के टॉक्सिन दूर रखता है।

इसका कसैला स्वाद शरीर में पाचन ठीक रखने वाले एन्जाइम्स को सक्रिय रहता है जिससे एसिडिटी कम करने में आसानी होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

आंवले के सेवन से शरीर में शुगर का स्तर संतुलित रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स क्रीएटिनाइन के सीरम का स्तर सामान्य करता है और शरीर में ऑक्सीडेटिव तत्व को कम करता है जिससे ग्लूकोज नियंत्रित रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो त्वचा को सेहतमंद रखते हैं और शरीर के टॉक्स‌िन दूर करते हैं। इसके नियमित सेवन से मुहांसे और झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो बालों के प्राकृतिक रंग को बरकरार रखते हैं और यह बालों के लिए प्राकृतिक कंडिशनर का काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाता है

इसमें विटामिन सी, अमीनो एसिड व पेसटिन हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। यह आर्ट्रीज व रक्त कोशिकाओं में फैट्स जमने से भी बचाव करता है।

कैंसर से बचाव

आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में है जो कार्सिनोजेनिक कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और कैंसर से बचाव करते हैं।

तेज दिमाग के लिए

आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक हैं जो दिमाग की कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते हैं और इसमें मौजूद नियोपाइनफ्राइन नामक तत्व मूड से जुड़ी क्रियाओं को नियंत्रित रखता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रेटीन को ऑक्सीडाइज होने से बचाकते हैं। इसके नियमित सेवन से मोतियाबिंद व रतौंधी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

गठिया में फायदेमंद

इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण है जो गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में कैल्शियम के पाचन में मदद करता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से बचना आसान हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें