फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन डी की भरपाई कर सकती हैं ये 9 डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-डी पर्याप्त मात्रा में डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बल्कि वजन को भी संतुलित रखता है।
विज्ञापन


डाइट में विटामिन-डी
शरीर की सेहत के लिए पौष्टिकता से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है। डाइट तब तक हेल्दी नहीं हो सकती, जब तक उसमें सही मात्रा में विटामिन न हो।

वैसे तो शरीर के लिए सभी तरह के विटामिन जरूरी हैं, लेकिन विटामिन-डी ऐसा विटामिन है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ कई जरूरतों को पूरा करता है। आप चाहते हैं कि आपकी सेहत फिट रहे तो डेली डाइट में विटामिन-डी को शामिल अवश्य करें।

सनलाइट से हेल्थ ब्राइट
विटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत है सूरज की रोशनी। खासकर सर्दियों के मौसम में धूप सेंकना खूब लुभाता है। दिन में आधा से एक घंटा धूप सेंकने से शरीर को जरूरत के मुताबिक विटामिन-डी मिलता है।
विज्ञापन

मछली

मछली विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत होती है। अगर नॉनवेज खाने से परहेज नहीं है, तो डेली डाइट में मछली को शामिल कर विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। मछली में उच्च मात्रा में फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। खासकर सैमन, ट्यूना, हिलसा आदि मछलियां विटामिन-डी का अच्छा स्रोत होती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, पनीर, चीज आदि से भी विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।

फोर्टिफाइड फूड्स
विटामिन-डी युक्त फोर्टिफाइड फूड में ब्रेड, दूध, पनीर, चीज, सोया मिल्क डेली डाइट में शामिल कर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

संतरे का जूस

संतरे के जूस में भी विटामिन-डी पाया जाता है। सुबह नाश्ते में रोजाना एक गिलास संतरे का जूस लें।

विटामिन डी टैबलेट
विटामिन-डी के स्रोत सीमित ही हैं, इसलिए विटामिन-डी की टैबलेट भी ली जा सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि बिना डॉक्टर की सलाह के इसका डोज लेना हानिकारक हो सकता है।

साबुत अनाज
आप अगर नॉनवेज का सेवन नहीं करते तो साबुत अनाज भी आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकता है। दलिया, गेहूं, चावल का सेवन प्रतिदिन करें।
विज्ञापन

अंडे

आसानी से विटामिन-डी प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन नाश्ते में अंडा शामिल कीजिए। अंडे की जर्दी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मौजूद होता है।

कॉड लिवर तेल
कॉड लिवर ऑयल कैप्सूल के रोजाना सेवन से विटामिन-डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

क्यों है जरूरी
यह शरीर के इम्यून सिस्टम को नियमित रखता है। इसके अलावा दिमाग की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने, हड्डियों को मजबूती देने और वजन संतुलित रखने आदि में भी सहायक है।

विटामिन-डी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को फिट रखने में मदद करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।

डेली डाइट में आप साबुत अनाज, अंडा, मीट मछली, फोर्टिफाइड फूड प्रोडक्ट शामिल करें। सबसे जरूरी है धूप सेंकना, क्योंकि इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिलता है। इससे अवसाद जैसी बीमारियों में भी काफी लाभ मिलता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर भी हो सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें