फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां लेने के बहाने देंगे सेहत से जुड़े ये फायदे

Mon, 22 Jul 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज-रोज दफ्तर में एक जैसे रुटीन और काम के तनाव से परेशान हो चुके हैं तो जरा ब्रेक लें और छुट्टियों पर हो आएं। अगर आप समय की कमी या बहुत अधिक काम का बहाना देकर हर बार अपनी छुट्टियां टाल देते हैं तो जान लें कि छुट्टियां न सिर्फ आपको तरोताजा करती हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी इनके कई फायदे हैं।
विज्ञापन


जानिए, काम के तनाव के बीच छुट्टियां आपकी सेहत को किस-किस तरह से फायदे पहुंचाती हैं।

कम होता है तनाव
अपने व्यस्त रुटीन से थोड़ा समय निकालकर छुट्टी मनाने, आराम करने या मौज-मस्ती का विचार भी न सिर्फ आपको खुशी पहुंचाता है बल्कि आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन - कोर्टिजोल को कम करता है। यही वजह है कि व्यस्त रुटीन के बावजूद एक छोटा से ब्रेक भी आपको ताजगी से भर देता है।

दिल के रोगों से रहेंगे दूर
'द फ्रैंमिंघम हार्ट स्टडी' की मानें तो जो लोग साल में दो बार लंबी छुट्टियां लेते हैं, उन्हें दिल के रोगों का खतरा दूसरों की अपेक्षा आठ गुना कम होता है। इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना गया कि जो लोग साल में एक बार भी लंबी छुट्टी नहीं लेते हैं उन्हें दिल के दौरे का रिस्क 32 प्रतिशत अधिक होता है।
विज्ञापन


अधिक बेहतर होता है काम
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध की मानें तो काम के प्रेशर के बाद एक ब्रेक लेने से निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत होती है और कार्यक्षमता बढ़ जाती है। खासतौर पर अगर छुट्टियों के दौरान गैजेट्स से दूर रहें तो दफ्तर के काम के लिए नई ऊर्जा आ जाती है।

आप अधिक खुश रहते हैं
विन्सकोंसिन विश्वविद्यालय के एक शोध की मानें तो जो लोग साल में एक से दो बार लंबी छुट्टियां लेते हैं, वे दूसरों की अपेक्षा अधिक सक्रिय और खुश महसूस करते हैं। वहीं डच शोध की मानें तो छुट्टियों के सपने संजोना और प्लानिंग करना भी एक बेहतरीन मूड बूस्टर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें