पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के फायदों की फेहरिस्त में एक और फायदा जुड़ गया है। हाल में हुए शोध की मानें तो पालक-मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से याददाश्त बेहतर करने में मदद मिलती है।
शिकागो की रश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि जो पालक और मेथी जैसी साग का सेवन कम करते हैं, उन्हें उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त से जुड़ी दिक्कतों का सामना अधिक करना पड़ता है।
शोध के दौरान 81 वर्ष की औसत आयु वाले 950 लोगों की मानसिक सेहत का 19 तरह का परीक्षण किया गया और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। उन्होंने पाया कि दिन में एक या दो बार भोजन में साग लेने वाले लोगों की याददाश्त को 11 साल तक और अधिक संभाला जा सकता है।