फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रोजाना सेक्स करने पर दूर हो जाएंगे ये 7 रोग

सेक्स लाइफ में गर्मजोशी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है इस बारे में तो कई शोध हो चुके हैं लेकिन यह कई रोगों से आपको दूर रखने में भी मददगार है, इसकी जानकारी आपको है?


नहीं है तो जानिए नियमित तौर पर सेक्स आपको किन रोगों से दूर रखने में मदद करता है।

साथ ही पढ़ें, बड़े ब्रेस्ट महिलाओं को दे सकते हैं सेहत से जुड़ें ये 5 खतरे

माइग्रेन में आराम

नेशनल सर्वे ऑफ सेक्सुअल एटिट्यूड्स एंड लाइफस्टाइल्स के शोध की मानें तो नियमित तौर पर सेक्स माइग्रेन के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है और जो लोग महीने में पांच बार से कम सेक्स करते हैं उन्हें माइग्रेन का रिस्क अधिक होता है।

ब्लड प्रेशर कम करे

हाई बीपी के मरीजों के लिए सेक्स फायदेमंद है। एनल्स ऑफ बिहेवियरल मेडिसिन में प्रकाशित शोध की मानें तो ‌निय‌मित तौर पर सेक्स करने वाले लोगों को हाई बीपी की समस्या कम होती है।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव

जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित शोध की मानें तो जो पुरुष महीने में कम से कम 21 बार सेक्स करते हैं या यूं कहें कि नियमित तौर पर सेक्स करते हैं उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम होता है।

ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं में

वेबएमडी में प्रकाशित शोध की मानें तो नियमित तौर पर सेक्स महिलाओं में ब्लैडर व पेल्विक फ्लोर मसल्स से जुड़े रोगों को दूर करने में मददगार है।

मोटापा दूर भगाता है

मोटापे से परेशान लोगों के लिए नियमित सेक्स कैलोरी बर्न करने का आसान उपाय है। कई शोधों में इसके फायदे किसी भी कार्डियो कसरत से कम नहीं माने हैं।

दिल के दौरे से बचाए

वेबएमडी में प्रकाशित शोध की मानें तो नियमित तौर पर सेक्स शरीर में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का संतुलन बनाए रखता है जिससे दिल के दौरे से बचाव होता है। दिल के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है।

विज्ञापन

दर्द घटाए

यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू जर्सी के शोध की मानें तो ऑर्गेज्म की स्थिति दर्द कम करने के लिए पेनकिलर का भी काम करती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाओं में कमर और पैर दर्द कम करने के लिए सेक्स काफी फायदेमंद है।
Next
AU ऐप में पढ़ें