अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, गठिया जैसे रोग हों या फिर सेक्स की इच्छा, नपुंसकता और पीरियड्स का दर्द, मेथी के फायदों पर गौर करेंगे तो आप इसे अपने डाइट में शामिल कर ही लेंगे।
मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, नायसिन, पोटैशियम और डायोसजेनिन जैसे तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद हैं जो आपकी सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से आराम दिलाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
दांत दर्द से लेकर कान दर्द तक, बड़े काम के हैं ये नुस्खे
मेथी का साग हो या मेथी दानें, जानिए इसके क्या हैं फायदे।
कामेच्छा बढ़ाने में मददगार
मेथी के सेवन से शरीर में डायोसजेनिन नामक सेक्स हार्मोन बढ़ता है जो कामेच्छा बढ़ाने में एस्ट्रोजेन जितना ही प्रभावी है।
एसिडिटी से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान उपाय
रोगों का उपचार
मेथी की गर्म तासीर इसे सर्दियों में जुकाम, दमा, ब्रोंकाइटिस, गठिया जैसे रोगों से दूर रखने में मदद करती है इसलिए इस मौसम में इन रोगों के मरीज इसका सेवन नियमित तौर पर कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
शोधों की मानें तो जो लोग प्रतिदिन 50 ग्राम मेथी का सेवन करते हैं, वह अपने कोलेस्ट्रॉल को 14 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का रिस्क 25 प्रतिशत घट जाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
मेथी रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करती है। रोज 500 मिलीग्रान मेथी के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को आराम मिलता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
मेथी के दानों का पाउडर या पेस्ट त्वचा पर लगाने से एग्जिमा और जले के निशान को दूर करने में आराम मिल सकता है।
एसिडिटी
नियिंत रूप से मेथी का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और गैस्ट्रेइन्टेस्टाइनल समस्याओं से दूर रखता है। मेथी के दाने के सेवन से एसिड रिफलक्स, हर्टबर्न और एसिडिटी जैसी समस्याओं में तुरंत आराम मिलता है।
अच्छे फिगर के लिए
मेथी के सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने, वजन कम करने और हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है। प्रतिदिन तीन ग्रान मेथी का सेवन इस मामले में महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
प्रजनन के दौरान फायदा
मेथी का सेवन प्रजनन के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन गर्भपात का कारण भी हो सकता है क्योंकि इसकी गर्म तासीर से लेबर पेन बढ़ता है। इसके अलावा, इसके सेवन से महिलाओं में प्रजनन के बाद दूध की मात्रा भी बढ़ती है।