फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुरी-चम्मच नहीं, हाथ से खाने के हैं ये बड़े फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
चम्मच, छूरी या कांटे के बजाय खाते वक्त सीधे हाथ से खाना सेहत के लिए कई फायदों की वजह हो सकता है। आयुर्वेद में हाथ से भोजन करने के कई फायदे माने गए हैं।
विज्ञापन


द हेल्थसाइट वेबसाइट के आधार पर जानिए, हाथ से भोजन करना आपके लिए सेहत से जुड़े किन फायदों की वजह हो सकता है।

Trending Videos

शरीर के पंचतत्व का संतुलन

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर पांच तत्वों से बना है - धरा, वायु, आकाश, जल और अग्नि। इन पांचों तत्वों में होने वाला असंतुलन शरीर में कई बीमारियों का कारण होता है।

हाथ से कौर बनाते वक्त जो मुद्रा बनती है उससे शरीर में पांच तत्वों का संतुलन बरकरार रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।

पाचन में फायदेमंद

स्पर्श दिमाग के लिए सबसे प्रगाढ़ संवेदना है। खाने को सीधे हाथ से उठाते वक्त इसके स्पर्श से दिमाग सक्रिय होता है और खाने से पहले ही पेट को पाचन के लिए सक्रिय होने के संकेत देता है जिससे पाचन में मदद मिलती है।

विज्ञापन

मुंह जलने से बचाता है

हाथ से भोजन करते वक्त आपको भोजन कितना गर्म है इसका एहसास स्पर्श से ही हो जाता है जिसकी वजह से मुंह नहीं जलता। वहीं चम्मच या कांटे के इस्तेमाल से दिमाग को यह संकेत नहीं पहुंच पाता की भोजन कितना गर्म है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें