व्रत के दौरान साबूदाना न सिर्फ फलाहारी भोजन का एक अच्छा विकल्प है बल्कि सेहत की नजर से इसके कुछ ऐसे फायदे हैं जिनकी वजह से व्रत में इसका सेवन आप जरूर करेंगे।
आइए जानें, व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है।
शरीर को ऊर्जा देता है
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है और फैट्स कम होता है इसलिए इसके सेवन से शरीर के तुरंत ऊर्जा मिलती है। व्रत के दौरान लंबे समय तक भोजन न करने से शरीर को कैलोरी की जरूरत पड़ती है जिसके लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर साबूदाना अच्छा स्रोत हो सकता है।
शरीर को ठंडा रखता है
'द न्यू ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ फूड प्लांट्स' के अनुसार, चावल के साथ साबूदाना का कांबिनेशन शरीर की गर्मी को कम करने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
पाचन में आसान
साबूदाना पाचन में आसान है इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
पोषक तत्व
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट 87 ग्राम है, कैलोरी 351, फैट्स 0.2 ग्राम और प्रोटीन 0.2 ग्राम है। यही वजह है कि फलाहारी डाइट में इसे दूध, आल, मूंगफली आदि के साथ मिलाकर बनाया जाता है जिससे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।