फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज एक केले का सेवन महिलाओं को दूर रखेगा इस रोग से

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो केले में इतने पौष्टिक गुण हैं कि यह सेहत के लिए कई बड़े फायदे की वजह हो सकता है लेकिन महिलाओं के लिए इसके नियमित सेवन का एक खास फायदा है।
विज्ञापन


अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो मेनोपॉज के बाद जो महिलाएं नियमित तौर पर एक केले का सेवन करती हैं, उन्हें स्ट्रोक का खतरा 27 प्रतिशत कम रहता है।

उनके अनुसार, नियमित तौर पर एक केले का सेवन महिलाओं के शरीर में पोटैशियम की कमी नहीं होने देता जिससे स्ट्रोक का रिस्क कम रहता है।

शोधकर्ताओं ने 50 से 79 साल की उम्र वाली 90,137 महिलाओं पर अध्ययन करने के बाद यह दावा किया है। हालांकि शोधकर्ताओं ने महिलाओं के लिए प्रतिदिन केवल एक केले के सेवन को फायदेमंद बताते हुए माना है कि इसकी अधिकता दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी बढ़ा सकती है क्योंकि अधिक पोटैशियम का सेवन दिल के लिए फायदेमंद नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी केले के सेवन के सेहत से जुड़े कई बड़े फायदे आप जरूर जानना चाहेंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है केला

अगर आप केले के सेवन से बचते हैं कि यह बीमारों का फल है तो इसके फायदे और पोषक तत्वों को जानने के बाद अपनी राय बदल देंगे।

केला में विटामिन ए, बी, सी और ई, मिनिरल्स, पोटैशियम, जिंक, आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं जो औपको सेहत से जुड़े ये बड़े फायदे देंगे।

केले में प्राकृतिक तौर पर शुगर है। शारीरिक श्रम या कसरत करने के बाद केले के सेवन से शरीर में इसका स्तर सामान्य होता है और तुरंत ऊर्जा मिलती है। थकान महसूस करने पर इसके सेवन से आपको ताकत व ताजगी मिलेगी।

तेज द‌िमाग और बेहतर मूड के ल‌िए फायदेमंद

केला में ट्राइपोफन नामक तत्व अच्छी मात्रा में है जो शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाता है जिससे मूड अच्छा होता है। स्ट्रेस के दौरान इससे अच्छी कोई डाइट हो ही नहीं सकती है।

केले में विटामिन बी अच्छी मात्रा में होता है। यह नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और याददाश्त तेज करता है। ऐसे में तेज दिमाग के लिए नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं।

इसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो रक्त संचार ठीक रखता है और सोडियम नियंत्रित रखता है। इससे ब्लड प्रेशर निय‌िंत्रित रहता है।
विज्ञापन

मजबूत हड्ड‌ियों से लेकर पाचन तक फायदेमंद

केले में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है।

केले में प्रोबायोटिक इन्जाइम्स हैं जो पोषक तत्वों के पाचन में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन ठीक रहता है। कच्चे केले का सेवन डायरिया से बचाव में काफी मददगार है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद पेसटिन नामक तत्व कॉन्स्टिपेशन ठीक करने में भी मददगार है। केले में प्रोबायोटिक इन्जाइम्स हैं जो पोषक तत्वों के पाचन में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन ठीक रहता है। कच्चे केले का सेवन डायरिया से बचाव में काफी मददगार है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद पेसटिन नामक तत्व कॉन्स्टिपेशन ठीक करने में भी मददगार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें