फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का यह फायदा जानते हैं आप?

Sat, 28 Sep 2013 02:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। अगर आप इस कहावत में यकीन रखते हैं तो अपनी सोच बदलिए क्योंकि एक नए शोध के अनुसार खुशहाल शादी वह लड्डू है जिसे खाकर आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, खून के रिश्ते में शादी का बड़ा नुकसान

मैरिज एंड फेमिली जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश लोग अधिक सेहतमंद होते हैं। इस शोध में 1,681 लोगों का 20 सालों तक अध्ययन किया गया है और इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।

शोध के दौरान प्रतिभागियों से उनके वैवाहिक जीवन से संबंधित 11 सवाल किए गए जो उनकी आपसी समझ, रुटीन, प्रेम और आकर्षण, सेक्स लाइफ आदि से संबंधित हैं।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेब्रास्का-लिंकन के शोधकर्ता डॉ. कोडी होलिस्ट ने डेलीमेल को बताया, ''हमने अपने शोध में पाया कि अधिकतर सेहतमंद लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल था और जिनका वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं था उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक थीं। शादी कैसी है इसका संबंध हमारी सेहत से सीधा है।''
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को दो अलग-अलग समूहों में रखा। पहला समूह 18 से 39 वर्ष की उम्र के जोड़ों का था और दूसरा 40 से 55 वर्ष की उम्र के लोगों का। शोधकर्ताओं ने माना कि जिनका वैवाहिक संबंध मजबूत होता है उनपर विपरीत परिस्थितियों में तनाव और अवसाद की आशंका भी कम होती है और उनकी इच्छाशक्ति दृढ़ रहती है।
विज्ञापन


आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें