फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल रही है बेडरूम की ये अहम चीज

Fri, 21 Aug 2015 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उन महिलाओं के लिए बुरी खबर है जो मां बनने की लालसा रखती है लेकिन गर्भधारण करने में दिक्कत आ रही है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि कई बार आपके कमरे की ही ये जरूरी चीज आपकी प्रेग्नेंसी में रुकावट डाल देती है और आपको पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन


एक नए अध्ययन में पता चला है कि यौन संबंधों के दौरान अगर कमरे की लाइट्स खुली हों तो महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। आपको ये जानकर अजीब लग सकता है लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार कमरे की लाइट्स के अलावा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट से आने वाली रौशनी भी महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर डालती है।

चूहों पर किया गया अध्ययन

कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधार्थी डॉक्टर जेन ब्लॉक बताते हैं कि आज के आधुनिक समाज में महिलाओं को बहुत सी ऐसी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है जो उनके गर्भधारण करने में आड़े आ रही हैं।

हम शाम को घरों में तीव्र क्षमता वाली लाइट्स इस्तेमाल करते हैं और शिफ्ट वर्क कल्चर की वजह से हमारी नींद में भी खलल होना आम बात हो गई है।

इसे जांचने के लिए कुछ चूहों पर इन्हीं हालात का इस्तेमाल करके प्रयोग किया गया।। अध्ययन में पाया कि लाइट्स वाकई में महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल रही हैं।
विज्ञापन

मामले पर जानकारों की है अलग-अलग राय

हालांकि इस मामले पर तमाम जानकारों में एक राय नहीं है। सभी के अपने-अपने तर्क हैं। कैलीफोर्निया विश्वविद्यलय के ही प्रोफेस डैरेन ग्रिफिन कहते हैं कि ये ठीक है कि रिसर्च में लाइट्स के दुष्प्रभाव को रेखांकित किया गया है। लेकिन चूहों पर की गई इस रिसर्च की उतना ही वास्ता इंसानों पर हों, ये कहना जल्दबाजी होगी।

इस मामले में अलग-अलग राय भले ही हो, लेकिन इस बात पर सभी जानकार एकमत हैं कि समय पर खाने, ठीक प्रकार से नींद लेने से महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या कम होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें