फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आदतें बढ़ाती हैं आपका तनाव

Thu, 17 Jan 2013 10:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर ऑफिस में काम और भागदौड़ के बीच आज तनाव हमारे लिए समस्या नहीं बल्कि रुटीन का हिस्सा बन चुका है। आप अपने बढ़ते तनाव के लिए कभी कामकाज और दफ्तर के माहौल को दोष देते हैं या फिर किसी गहरी समस्या को, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपकी भी कुछ ऐसी आदते हैं जो आपके तनाव को बढ़ाने का काम करती हैं। आइए जानें, कौन सी आदतें बढ़ा सकती हैं तनाव।
विज्ञापन


पर्याप्त नींद न लेना
स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर आप दिन में आठ घंटे से कम नींद लेते हैं तो तनाव की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में मन शांत रहे और आप तनाव रहित रहें इसके लिए अपनी नींद के साथ को समझौता न करें।

खानपान में गड़बड़ी
भोजन के बीच लंबे अंतराल से भी हमें गुस्सा अधिक आता है और तनाव का स्तर बढ़ जाता है। स्वस्थ व तनावमुक्त रहने के लिए समय पर भोजन करें और हेल्दी डाइट लें।
विज्ञापन


बहुत देर कर काम
ऑफिस में घंटों तक काम करने के बाद आप फिर घर आकर भी उसी काम में लग जाते हैं तो समझ लें कि आपके काम का बोझ आपको बहुत जल्द ही तनावग्रस्त कर देगा। यहां तक कि यह आपको अवसाद की स्थिति में भी पहुंचा सकता है।
   
दोस्त और परिवार से दूरी
समय के अभाव के कारण दोस्ती और बातचीत आज सिर्फ सोशल नेटवर्किंग वेसबाइसट्स और मोबाइल फोन तक ही रह गई है। ऐसे में अकेलापन कुछ इस तरह बढ़ गया है कि यह हमारे तनाव का कारम होता जा रहा है। ऐसे में अपने रुटीन को कुछ इस तरह मैनेज करें कि दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।

व्यायाम नहीं करना
रोज व्यायाम करें और पूरी तरह स्वस्थ रहें। व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों की कमी से भी तनाव बढ़ता है। व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह रहता है और आप तरोताजा रहते हैं।

चारो तरफ व्यस्तता के बीच अपने लिए ही समय निकालना सबसे मुश्किल होता है जो आगे चलकर आपको तनाव की स्थिति में डाल सकता है। इससे बचने के लिए अपनी जीवनशैली से संबंधित आदतों में सुधार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें